यूपी के चुनावों ने इस बार इतिहास रच दिया। पुराने मिथक टूट गए। धारणाएं बदल गईं। जाती की दीवारें टूटी। नकारात्मक राजनीति को नकार दिया। जनता ने विकास पर मोहर लगा दी। इस ऐतिहासिक विजय भाजपा के संकल्पों को और दृढता दी है। चुनावों से पहले के विश्लेषण धर रह गए। राजनीतिक पंडितों के विश्लेषण पर जनता ने पानी फेर दिया। यूपी की जनता ने बताया कि अब वोट जातियों के समूह पर नहीं देंगे। वोट मिला विकास को । सुशासन को । राशन को । गरीबों के विश्वास को । प्रधानमंत्री के आवास को। उज्जवला की गैस को। गरीब बेटियों के विवाह को।किसानों के सम्मान का। मजदूरों को । रेहड़ी वालों को । यह सामूहिक विजय का इतिहास है। मोदी और योगी ने मिलकर एक विजन रखा था । विकास का । निर्माण का। संवरते उत्तर प्रदेश का । बदलते उत्तर प्रदेश का।
केंद्र की योजनाओं में बदलते भारत की तस्वीर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जब अपने भाषण में बोलते हैं- मेरे गरीब भाई बहनों । तब इस संबोधन में अपनापन होता है। बड़प्पन होता है। एक मुखिया का अपने परिवार को आश्वासन होता है। विश्वास होता है। मैनें गांवों की खाक छानी है। हर परिवार को मोदी अपने से लगते हैं। बहुत अपने। जैसे परिवार का कोई बड़ा बुजुर्ग हो। गांवों की चौपालों पर नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कोई सुनने को तैयार नहीं है। यह विश्वास ऐसे ही नहीं आया है। इसके पीछे है कड़ी मेहनत। दृढ संकल्प।
2017 में जब भाजपा घनघोर बहुमत से सत्ता में आई तो लोगों की उम्मीदें आसमान पर थीं। सरकार के सामने बड़ी चुनौतियां थी। प्रदेश कर्ज से कराह रहा था। योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई थी। लोग परेशान थे । अपराध चरम पर था। अपराधी बेखौफ थे। इन चुनौतियों के बीच योगी आदित्यनाथ ने जब सत्ता संभाली तो रास्ते कठिन थे। मगर रास्ते बनते गए। प्रदेश अपराध मुक्त होने लगा। देर रात तक महिलाओं सज के संवर कर चहकने लगीं। अपराधी सरैंडर करने लगे। बेल कैंसिल करवा कर जेल मांगने लगे। सरकार का इकबाल कायम होने लगा।
योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश को मथ दिया। अयोध्या में लाखों दीप जगमग होने लगे। मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ। प्रधानमंत्री स्वंय राम के चरणों में दंडवत थे। यह मामूली दृश्य नहीं थे। यूपी देख रहा था इतिहास बदलते हुए। नया इतिहास रचते हुए। पहली बार कुंभ का विराट स्वरूप दिखा। प्रधानमंत्री ने जब सफाई कर्मचारियों के फैर धोए तो हर मन द्रवित था। हर मन भावुक था। विश्व का सबसे बड़ा नायक धरती के सेवक के पांव धो रहा था। उधर काशी पुकार रही थी। जिन लोगों ने पुरानी काशी देखी है, अब वे जाएं और देखें की दृढ़ संकल्पों से कैसे तस्वीर बदलती है। 2022 के चुनाव आते आते तक उप्र बदल चुका था। लोगों का भरोसा जम चुका था। काशी संवर गई। अयोध्या में दीप जगमगाने लगे। अपराधी सलाखों के पीछे थे। माफियों की जमीनों पर बुलडोजर चलने लगा। जनता को यह रास आने लगा। योगी नायक के महानायक बनने लगे। मोदी के विजन को अक्षरशः उप्र ने लागू किया। कर दिखाया ।
योगी सरकार पार्ट 2
अब नई चुनौतियां है। जनता के भरोसे को और ऊंचाइयों तक लेकर जाने के महा संकल्प के साथ योगी फिर काम पर हैं। पहले दिन से ही सरकार काम पर है। संकल्पों को पूरा करने की धुन है। गरीबों का मुफ्त राशन तीन माह तक बढ़ा दिया गया है। भृष्ट अफसरों को निलंबित किया जा रहा है।
शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को सर्वश्रेष्ठ बनाने के निर्देश दिए है। गृह विभाग और पुलिस महकमा अमलीजामा पहनाने जा रहा है। यूपी पुलिस की सभी इकाइयों में तैयारी चल रही है । मिशन शक्ति फेज (1), फेज (2) की सफलता के बाद फेज (3) को नए कलेवर और तेवर में शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
18 मंडलों में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट की स्थापना, मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर अत्याधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिएदेवबंद, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटरों की स्थापना, हर पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क (सीएचडी) की स्थापना सहित अन्य संकल्पों को पूरा करने के लिए जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी. गृह विभाग के मुताबिक पुलिस की सभी इकाइयों में तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाएगा. तकनीकी के उपयोग से ही पुलिस कंट्रोल रूम को और मजबूत किया जाएगा।
मंत्रियों की जवाबदेही तय
नई सरकार बनते ही लगातार मंत्रियों के विभागवार प्रजेंटेशन हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार यह प्रजेंटेशन मंत्रियों ने स्वयं ने पेश किए हैं। अफसरों के भरोसे नहीं छोड़ा गया। मंत्रियों की जवाबदेही तय की गई है। उन्हें प्रत्येक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। हर मंडल का एक प्रभारी है।
यूपी लिखेगा विकास की नई कहानी
विजय के बाद अब विजयपथ की ओर है नई सरकार। 2024 के लिए अभी से विजन डॉक्यूमेंट पर काम चल रहा है। सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे यूपी में बन रहे है। इस बार यूपी प्रदेश में निवेश का नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है। मोदी जी का 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना बगैर यूपी के संभव नहीं है। आज यूपी की विजयगाथा में मोदी के विजन और योगी के एक्शन का ही बड़ा योगदान है। आने वाले समय में यूपी विकास की नई इबारत लिखेगा। यह संकल्प भी है। भरोसा भी है।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं, प्रस्तुत विचार उनके निजी हैं।)
(The views expressed are the author's own and do not necessarily reflect the position of the organisation)