Dr. Syama Prasad Mookerjee Research Foundation

Salient Points of PM’s speech at Indian Community Event in Uganda on 24 Jul, 2018

युगांडा में आप सभी के बीच आने का ये मेरा दूसरा अवसर है। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर यहां आया था और आज देश के प्रधानमंत्री के नाते।

जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब भी आप में से अनेक लोग वहां मुझसे मिलने आते थे। यहां भी कई ऐसे परिचित सामने मुझे दिख रहे हैं

युगांडा से भारत का रिश्ता आज का नहीं है, बल्कि शताब्दियों का है।

हमारे बीच श्रम का रिश्ता है, शोषण के खिलाफ संघर्ष का रिश्ता है।

युगांडा विकास के जिस मुकाम पर आज खड़ा है, उसकी बुनियाद मजबूत कर रहे युगांडा वासियों के खून-पसीने में भारतीयों का भी बहुत बड़ा योगदान है

आप में से अनेक लोग ऐसे भी हैं जिनका जन्म यहीं हुआ है।

शायद कुछ लोगों को तो कभी भारत को देखने का मौका भी मिला होगा।

कुछ तो ऐसे होंगे जिनको वहां अपनी जड़ों के बारे में, किस गांव या शहर से आए थे, इसकी भी कम जानकारी होगी। लेकिन फ़िर भी आपने भारत को अपने दिलों में जिंदा रखा है

युगांडा समेत अफ्रीका के तमाम देश भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

एक कारण तो आप जैसे भारतीयों की यहां बड़ी संख्या में मौजूदगी है,

दूसरा हम सभी ने गुलामी के खिलाफ साझी लड़ाई लड़ी है,

तीसरा हम सभी के सामने विकास की एक समान चुनौतियां हैं

मेक इन इंडिया आज भारत की पहचान बन गया है।

भारत में बनी कार और स्मार्ट फोन समेत अनेक चीजें आज उन देशों को बेच रहे हैं जहां से कभी हम ये सामान आयात करते थे।

संभव है कि बहुत जल्द यहां युगांडा में जब स्मार्टफोन खरीदने आप जाएंगे तो आपको मेड इन इंडिया का लेवल नज़र आएगा

International Solar Alliance का सदस्य बनने के लिए मैंने अफ्रीका के सभी देशों को आग्रह किया था।

और मेरे आव्हान के बाद आज सदस्य देशों में लगभग आधे देश अफ्रीका के हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अफ्रीका के देशों से एक स्वर में भारत का समर्थन किया है

Author

(The views expressed are the author's own and do not necessarily reflect the position of the organisation)