Dr. Syama Prasad Mookerjee Research Foundation

विकास, विश्वास के साथ दिल्ली के पहचान की जीत

दिल्ली की राजनीति में एक नया इतिहास लिखा गया है। भारतीय जनता
पार्टी (भाजपा) ने न केवल सत्ता में वापसी की है, बल्कि एक निर्णायक बहुमत
से जीत हासिल कर यह साबित कर दिया है कि जनता का भरोसा प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों में अटूट है। इस जीत के साथ ही दिल्ली को
एक नई, ऊर्जावान और सशक्त महिला मुख्यमंत्री के रूप में श्रीमती रेखा
गुप्ता मिली हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना ने उन्हें इस
महत्वपूर्ण पद के लिए उपयुक्त बनाया है।

आम आदमी पार्टी की करारी हार और कांग्रेस का सूपड़ा साफ

दिल्ली की जनता ने इस बार एकतरफा जनादेश दिया, जिससे आम आदमी
पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा। एक समय पर दिल्ली की
सत्ता पर काबिज रही AAP सरकार की कथनी और करनी में फर्क, झूठे वादे,
भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताएं जनता के धैर्य की परीक्षा ले रही थीं।
झूठे वादों और मुफ्त योजनाओं के सहारे चुनाव जीतने की रणनीति इस बार
कारगर नहीं रही, और जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर प्रधानमंत्री
मोदी की नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी।
वहीं, कांग्रेस पार्टी की हालत और भी दयनीय रही। पूरे चुनाव में कांग्रेस ने कोई
प्रभाव नहीं छोड़ा और जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया। कांग्रेस शून्य
सीटों पर सिमट गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि दिल्ली की राजनीति में
अब उनके लिए कोई स्थान नहीं बचा।

मोदी के नेतृत्व में विश्वास की जीत

इस ऐतिहासिक जीत का सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व
और उनकी मजबूत नीतियां हैं। पिछले एक दशक में मोदी ने जिस तरह से
भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई, देश में आर्थिक विकास
और सामाजिक सुधारों की गति को तेज किया, उसी विश्वास के साथ दिल्ली
की जनता ने भाजपा को चुना है। मोदी की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि
दिल्ली के मतदाताओं ने भाजपा को भारी बहुमत से जिताया।

नारी शक्ति को नेतृत्व

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का चयन एक
ऐतिहासिक निर्णय है। रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर संघर्ष और सेवा की
मिसाल रहा है। छात्र राजनीति से लेकर महापौर और विधायक तक, उन्होंने
हमेशा जनता के हित को सर्वोपरि रखा। दिल्ली की जनता को यह
विश्वास है कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और
सशक्त राजधानी बनाने का सपना अब जल्द साकार होगा।
रेखा गुप्ता महिलाओं के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए
समर्पित रही हैं। उनकी अगुवाई में ‘सुमेधा योजना’ जैसी पहलें आर्थिक रूप से
कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रही हैं। मुख्यमंत्री
के रूप में वे महिला सुरक्षा, रोजगार और विकास के नए आयाम स्थापित
करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दिल्ली की जनता ने बदलाव के लिए भाजपा को चुना है। यह केवल एक
राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति की दिशा में एक

महत्वपूर्ण कदम है। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अब दिल्ली
को राष्ट्रीय राजधानी से ‘राष्ट्रीय प्रेरणा’ बनाने की दिशा में कार्य करेगी।
इस प्रचंड जीत के साथ, भाजपा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर दिल्ली के
विकास और जनता की भलाई का महत्वपूर्ण दायित्व आ गया है। यह विश्वास
की जीत है, विकास की जीत है, और सबसे महत्वपूर्ण – यह दिल्ली की नई
पहचान की जीत है!

Author

(The views expressed are the author's own and do not necessarily reflect the position of the organisation)